Showing posts with label Ca. एंड्रोएड फोन प्रश्नोत्तर. Show all posts
Showing posts with label Ca. एंड्रोएड फोन प्रश्नोत्तर. Show all posts

How to track or search(find) my phone if he silent | साइलेंट गुम खोया फोन कैसे ढुंढे

Silent phone kaise khoje | phone me ring nahi Aa rahi He फोन कैसे ढुंढे ।

क्या आपका फोन गुम हो गया है क्या आपका फोन साइलेंट हैं क्या उसमें रिंग नहीं आ रही... फिर भी खोजा जा सकता है ।

साइलेंट मोड पर भी ढूंढें अपना फोन बिना झंझट के ।

यदि आप अपना फोन कहीं रखकर भूल गए हैं और वह साइलेंट मोड पर है तो परेशान होने की आवश्यकता नहीं हैं। आपको गूगल में जाकर 'Find my phone' through Android device manager टाइप करना है। या यहां दिए लिंक से सीधा पहुंचे बाद आपने जिस गूगल आईडी से अपने स्मार्टफोन पर लॉगइन किया है, उससे साइनइन करना होगा। जिसके बाद आपको रिंग, लॉक और इरेज तीन ऑप्शन मिलेंगे। रिंग ऑप्शन के जरिए आपके फोन पर रिंग आ जाएगी और आप अपना फोन खोज पाएंगे ।

How to search ( find ) my phone with google Device manager | गूगल डिवाइस मैनेजर द्वारा फोन कैसे ढुंढे


कभी कभार वस्तुएं कहीं रख दी जाती है और फिर याद नहीं आता की कहा रखा , उसमें एक है आपका अपना हमसफ़र आपका फोन । लेकिन अगर आप यहं ट्रिक जानते हैं तो आपको परेशान होने की जरुरत हीं नहीं । आप गूगल डिवाइस मैनेजर की सहायता से इस परेशान से छुटकारा पा सकते हैं ।

आप इसकी सहायता से साइलेंट फोन में रिंग बजा सकते हैं जिससे आपको यह पता लग जाएगा की आपका फोन कहा पर है ।
आप इससे खोया फोन भी खोज सकते हैं मेप की सहायता से लेकिन यह सही ट्रेक करें विश्वास नहीं । लेकिन रिंग वाला ट्रिक 100% काम करता है ।

ध्यान रहे आप जिस फोन को ढुंढ रहे हो उसमें गूगल आईडी से login हुआ होना चाहिए ।

अब आप दुसरे फोन या कंप्यूटर पर 
https://www.google.com/android/devicemanager
इस लिंक को काॅपी करके पेस्ट करें और सर्च करे 
वह आईडी डाले जिससे खोए फोन में login है 

और लाॅगइन करें > गूगल पाॅलिसी स्वीकार करें > रिंग करें पर क्लीक करे > आपके खोए साइलेंट फोन में रिंग आएगी ।


यह ट्रिक आपके काम आई । तो यह http://hinditipsbook.blogspot.com/2017/05/how-to-search-find-my-phone-with-google.html वेबसाइट लिंक अपने दोस्तों,  परिचित को जरूर शेयर करे ।

स्मार्टफ़ोन बैटरी लाइफ कैसे बढाए बैटरी कैसे बचाए? How to seve mobile / smartphone / android phone Bettery in Hindi



बैटरी 

बैटरी कैसे बचाऐ, चार्जिंग नहीं रहता, मोबाइल बैटरी चार्ज प्रोबलम, बैटरी चार्ज जल्दी खत्म हो जाता है, 

स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ाने का तरीका. मोबाइल स्मार्टफ़ोन की बैटरी का सबसे बड़ा दुश्मन मोबाइल में मौजूद एप्स होते हैं । कभी कभी ताकतवर बैटरीयां भी इन ऐप्स से हार जाती हैं ।

* ऐप्स को नियंत्रित करने का अच्छा तरीका एप्स सेटिंग में जाकर कम जरूरी ऐप्स को बंद कर दे ताकि बेकग्राउंड में ये न चले ।

अधिकतर स्मार्टफोन यूजर्स के लिए फोन की बैटरी लाइफ काफी मायने रखती है।

हालांकि स्मार्टफोन की बैटरी कितने चलेगी यह निर्भर करता है फोन के फीचर्स और बिल्ट क्वालिटी पर, मगर आपके फोन में चल रही ऐप्स का भी इसपर असर पड़ता है। जानिए कौन सी हैं वो ऐप्स जो जमकर चूसती हैं आपके फोन की बैटरी।


अगर आप फोन की बैटरी लाइफ को बूस्ट करना चाहते हैं तो इन ऐप्स को फोन में कभी नहीं रखना चाहिए-

Battery saver: बैटरी सेवर या रैम क्लिनर ऐप्स ऐसी हैं जो लगातार बैकग्राउंड में चलती रहती हैं। अगर आप फोन को ना भी यूज करें तब भी ये फोन की बैटरी का इस्तेमाल करती रहती हैं।


Social Apps: फेसबुक सबसे पॉपुलर ऐप्स में से एक है, मगर यह फोन का लगातार इस्तेमाल भी करती है। फेसबुक बैकग्राउंड में रन करती रहती है क्योंकि इसे नोटिफिकेशन भेजने होते हैं। फेसबुक ही नहीं, मैसेंजर ऐप भी इसी तरह काम करती है।

Anti-virus apps: एंटी वायरस ऐप भी बैटरी सेवर ऐप की तरह बैकग्राउंड में चलती रहती है। यह फोन का वायरस स्कैन करने के लिए लगातार चलती रहती है।


Photo-editing apps : अगर आपको तस्वीरें क्लिक करके उन्हें एडिट करने की आदत है तो साथ में एक पोर्टेबल चार्जर भी रखा करें. अधिकतर फोटो एडिटिंग ऐप काफी हैवी होती हैं और इन्हें यूज करने के लिए ज्यादा प्रोसेसिंग पावर लगती है।
बैटरी इस्तेमाल करने के मामले में Adobe Lightroom, Photoshop Express और Pixlr Express जैसी ऐप एक समान हैं।

Gaming apps:
कुछ गेमिंग ऐप्स काफी हैवी होती हैं। 3D एनिमेशन का मजा देने वाले Asphalt, Injustic और Modern Combat जैसे गेम बैटरी भी काफी लेते हैं।
इतना ही नहीं इस मामले में हाल ही में लोकप्रिय हुआ गेम Pokemon Go भी पीछे नहीं है।

एंड्रॉयड डिवाइस से मैलवेयर कैसे हटाए

कई बार ऐप्स के साथ मैलवेयर आ जाते हैं, ख़ास तौर पर ऐसे
ऐप्स के साथ जो गूगल स्टोर से नहीं, बल्कि
कहीं और से ख़रीदे गए हों.
मैलवेयर को स्मार्टफोन से हटाने का काम काफी
मेहनत का है लेकिन अगर आपने मैलवेयर को
नहीं हटाया तो आपके स्मार्टफोन
की रफ़्तार धीमी हो
जाएगी.
सबसे पहले अपने स्मार्टफोन को 'सेफ मोड' में बूट
कीजिए. इससे सभी ऐप जो अपने
डाउनलोड किए होंगे, और साथ में छिपे हुए मैलवेयर,
भी डिसएबल हो जाएंगे.
जब फ़ोन रीबूट हो रहा है तो आपको मेनू और
ऑन/ऑफ बटन को प्रेस करके सेफ मोड में लाना होगा. उसके
बाद आपके फ़ोन के बाईं तरफ नीचे सेफ मोड
लिखा होगा.
अनइन्स्टॉल भी करें
उसके बाद सेटिंग्स में जाकर ऍप्लिकेशन चुनिए जहां पर
आपको वो सभी ऐप दिखेंगे जो अपने डाउनलोड
किया है.
जो भी ऐसे ऐप आपने डाउनलोड किया हो जिन पर
आपको भरोसा नहीं है, उन्हें अनइन्स्टॉल कर
दें.
अगर कोई ऐप ग्रे हो गया है और अनइन्स्टॉल
नहीं हो रहा है, इसका मतलब है कि आपने
उस ऐप को डिवाइस एडमिनिस्ट्रेटर के लिहाज़ से रखा हुआ है.
उसको डिसएबल करके ऐप को अनइन्स्टॉल करना होगा.
एक बारे अपने सभी ऐप अनइन्स्टॉल कर लिए
उसके बाद आपको अपने फ़ोन को एक बार फिर से बूट करना
होगा. जब आपका फ़ोन फिर से ऑन होगा तो आपको
उसकी रफ़्तार में पहले से काफी
फर्क दिखाई देगा.

ऐंड्रॉयड में ऐसे लें कॉन्टैक्ट्स का स्मार्ट बैकअप

ऐंड्रॉयड में ऐसे लें कॉन्टैक्ट्स का स्मार्ट बैकअप
मोबाइल फोन ने जहां तमाम काम आसान किए हैं, वहीं एक काम मुश्किल भरा भी कर दिया है और वह है लोगों के फोन नंबर याद रखना। ऐसे में जब मोबाइल फोन गुम होता है, तो सबसे बड़ी चिंता कॉन्टैक्ट्स की ही होती है। लेकिन अगर आप थोड़ी सावधानी बरतें, तो मोबाइल फोन में मौजूद कॉन्टैक्ट्स के गुम हो जाने के बाद भी दुखी होने से बच सकते हैं। आप कॉन्टैक्ट्स का बैकअप रख सकते हैं। ऐंड्रॉयड फोन में मौजूद कॉन्टैक्ट्स लिस्ट को जीमेल पर ट्रांसफर किया जा सकता है और उसके बाद उसे लगातार सिंक्रनाइज़ (फोन में कॉन्टैक्ट्स में बदलाव से बैकअप में अपने आप बदलाव) किया जा सकता है। मोबाइल फोन पर अपने डेटा को एसडी कार्ड के जरिये भी सहेजा जा सकता है। एक बार अपने कॉन्टैक्ट्स को किसी दूसरे स्थान, मसलन क्लाउड (इंटरनेट) आदि में सहेजने के बाद आप बेफिक्र हो सकते हैं। हम आपको एक-एक स्टेप करके बता रहे हैं कि ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन में कॉन्टैक्ट्स का बैकअप कैसे लें...
गूगल अकाउंट में बैकअप
1. बैकअप अकाउंट तैयार करनाजब आप अपने स्मार्टफोन पर पहली बार बैकअप सुविधा का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको अपना बैकअप अकाउंट सेट-अप करना होता है।
- इसके लिए Settings>Personal>Backup and Reset में जाएं।
- यहां राइट में Backup and Reset संबंधी ऑप्शन दिखाई देंगे।
- यहीं दिखने वाले Backup Account ऑप्शन पर टैप करें।
- यहां आपसे पूछा जाएगा कि आपके ऐंड्रॉयड कॉन्टैक्ट्स का डेटा इंटरनेट पर किस ईमेल अड्रेस में सहेजा जाना चाहिए।
- Add Account पर क्लिक करें।
- नया पेज Add a Google Account खुलेगा, जहां आप अपने पहले से मौजूद जीमेल या गूगल अकाउंट को चुन सकते हैं या नया अकाउंट बना सकते हैं।
- अब अपने अकाउंट में लॉग-इन (साइन-इन) करें। इसके लिए आपको ईमेल अड्रेस और पासवर्ड डालना होगा।
- अब नीचे दिए राइट साइड में तीर निशान पर टैप करें।
- इससे पहली बार सिंक्रनाइज़ेशन शुरू हो जाएगा।
- अगले पेज पर आपको बैकअप और रिस्टोर संबधी कुछ जरूरी सूचनाएं दिखाई जाएंगी। यहां राइट साइड वाले तीर निशान पर टैप करें। आपका गूगल अकाउंट ऐंड्रॉयड डेटा के बैकअप के लिए पूरी तरह तैयार है।
2. बैकअप के लिए जरूरी सेटिंग्स
ऐंड्रॉयड डिवाइस पर आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट को इंटरनेट पर मौजूद आपके गूगल अकाउंट में आसानी से सहेजना संभव है। बाद में जब भी ज़रूरत पड़े, इन्हें अपने किसी भी ऐंड्रॉयड फोन में लाया जा सकता है। इसके लिए:
1. अपनी ऐंड्रॉयड डिवाइस पर सेटिंग्स में जाएं।
2. अब पर्सनल सेक्शन में देखें।
3. यहां बैकअप ऐंड रिसेट विकल्प दिखाई देगा। इसे क्लिक करें।
4. दाईं तरफ बैकअप माई डेटा दिखेगा। इसके सामने दिए चौकोर बॉक्स (ऑप्शन बॉक्स) को देखें।
5. हो सकता है कि यहां पर पहले से ही सही का निशान लगा हो, यानी यह पहले से ही सक्रिय हो।
6. यदि बॉक्स पर सही का निशान नहीं लगा है, तो यहां पर उंगली से टैप करके इसे सक्रिय कर दें।
7. याद रखें कि ऐसा करने से पहले आपकी ऐंड्रॉयड डिवाइस आपके गूगल अकाउंट से जुड़ी होनी चाहिए। आमतौर पर स्मार्टफोन खरीदने के बाद शुरुआत में ही आपसे अपना जीमेल या गूगल अकाउंट डालने के लिए कहा जाता है।
8. चाहें तो बैकअप ऐंड रिसेट सेक्शन में ही देख सकते हैं कि ऐंड्रॉयड डिवाइस किस गूगल अकाउंट से जुड़ा है और आपका बैकअप डेटा कहां सहेजा जाएगा।
9. आपने जिस बॉक्स को टिक करके सक्रिय किया था, उसके नीचे ही बैकअप अकाउंट नामक सूचना दिखाई देगी।
10. इसके नीचे दिए ऑटोमैटिक रिस्टोर बटन पर टिक कर दें। भविष्य में अगर आपका ऐंड्रॉइड डिवाइस बदलता है, तो इंटरनेट पर मौजूद गूगल अकाउंट से आपके कॉन्टैक्ट्स खुद-ब-खुद ऐंड्रॉयड फोन में आ जाएंगे।
3. यूं सिंक्रनाइज़ होते रहेंगे कॉन्टैक्ट्स
आपके कॉन्टैक्ट्स सिंक्रनाइज़ हों, इसे सुनिश्चित करने के लिए:
1. अपने फोन की सेटिंग्स में Accounts में जाएं।
2. यहां Google पर क्लिक करें।
3. दाईं तरफ आपके ऐंड्रॉयड डेटा और गूगल अकाउंट के बीच सिंक्रनाइज़ेशन की स्टेटस दिखाई जाएंगी। यदि सिंक्रनाइज़ेशन बंद है, तो उसे चालू करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
4. अब दाईं तरफ कई विकल्प खुलेंगे। इनमें ऐप डेटा से लेकर गूगल की कई सुविधाओं से जुड़े लिंक दिखाई देंगे।
5. इनमें से सिंक कॉन्टैक्ट्स लिंक पर क्लिक करें।
6. सिंक्रनाइज़ेशन की प्रक्रिया कुछ ही सेकंड में पूरी हो जाएगी।
4. इंटरनेट अकाउंट में जांच
इंटरनेट पर अपने गूगल अकाउंट में जाकर देखें कि आपके ऐंड्रॉयड फोन के कॉन्टैक्ट्स वहां पर अपडेट हुए हैं या नहीं। अगर ऐसा नहीं हुआ है तो अपडेशन की शुरुआत करनी होगी। इसके लिए :
1. अपना जीमेल अकाउंट खोलें।
2. वहां लेफ्ट साइड में Google लिखा है, उसके ठीक नीचे Gmail लिखा दिखाई देगा।
3. इसी लिंक Gmail पर क्लिक करें तो कुछ और ऑप्शन दिखेंगे।
4. इनमें से Contacts पर क्लिक करें।
5. इससे नया पेज खुलेगा।
6. अगर आप पहली बार अपने कॉन्टैक्ट्स को देखने जा रहे हैं, तो आपसे इसकी इजाजत ली जाएगी। आपसे पूछा जाएगा कि क्या आपका फोन नंबर भारत का है? वहां Accept लिंक पर क्लिक करें।
7. अब लेफ्ट साइड में Contacts के नीचे My Contacts पर क्लिक करें। आपके ऐंड्रॉयड कॉन्टैक्ट्स की लिस्ट दिखाई देगी।
जब भी आपका ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन बदलेगा और वहां आप यह गूगल अकाउंट डालेंगे तो कॉन्टैक्ट्स की यह सूची खुद-ब-खुद आपके ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन में आ जाएगी।
5. नए स्मार्टफोन में कॉन्टैक्ट्स लाएं
इतने स्टेप्स के बाद आपके ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन में मौजूद सभी कॉन्टैक्ट्स इंटरनेट पर आपके गूगल अकाउंट में भी सहेज दिए गए हैं। दोनों एक जैसे हैं और चूंकि आपने पहले ऑटोमैटिक सिंक्रनाइज़ ऑप्शन ऐक्टिव कर लिया था, इसलिए भविष्य में फोन के कॉन्टैक्ट्स लगातार इंटरनेट पर अपडेट होते रहेंगे।
नया ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन इस्तेमाल करने पर जब आप पहली बार अपने गूगल अकाउंट को ऐक्टिव करते हैं, तो इंटरनेट से सभी डेटा खुद-ब-खुद फोन में डाउनलोड हो जाने चाहिए। नहीं होते तो आप मैनुअली कर सकते हैं। नए फोन पर कॉन्टैक्ट डेटा वापस लाने हों तो यह प्रक्रिया अपनाएं:
1. अपने ऐंड्रॉइड फोन पर Settings पर टैप करें।
2. अब Accounts में Google पर जाएं।
3. राइट साइड में आपका गूगल अकाउंट दिखाई देगा। इसके नीचे लिखा होगा कि आपके कॉन्टैक्ट्स का सिंक्रनाइज़ेशन स्टेटस क्या है। इस पर क्लिक करें।
4. राइट साइड में कुछ नए विकल्प खुलेंगे।
5. इनमें से Sync Contacts पर टैप करें। डेटा सिंक्रनाइज़ हो जाएगा, जिसका मतलब यह हुआ कि इंटरनेट पर मौजूद कॉन्टैक्ट लिस्ट की कॉपी जस की तस नए ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन पर आ जाएगी।
सिम कार्ड या एसडी कार्ड में बैकअप
- अपने ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन पर कॉन्टैक्ट्स की सूची खोलिए। यहां मेन्यू बटन दबाइए और फिर दिखने वाले कई विकल्पों में से More विकल्प को चुनिए।
- यहां आपको इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक कीजिए। आपसे पूछा जाएगा कि आप अपनी कॉन्टैक्ट्स लिस्ट को कहां सहेजना चाहते हैं। सिम कार्ड में या फिर एसडी कार्ड में। सिम कार्ड्स में सीमित संख्या में ही कॉन्टैक्ट्स सहेजे जा सकते हैं। एसडी कार्ड में स्पेस ज्यादा होता है इसलिए संभव है कि आपके सारे कॉन्टैक्ट्स उसमें आसानी से आ जाएं।
- भले ही आप दोनों में से किसी भी ऑप्शन का चुनाव करें, आपकी सूचनाएं हमेशा के लिए सुरक्षित हो गई हैं। आप चाहें तो एसडी कार्ड से इन सूचनाओं को किसी कार्ड रीडर की मदद से अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप कंप्यूटर में ट्रांसफर भी कर सकते हैं। इसी तरह, सिम कार्ड में मौजूद कॉन्टैक्ट्स को भी स्मार्टफोन के साथ आने वाले मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर या किसी ऐप की मदद से कंप्यूटर में ट्रांसफर किया जा सकता है।