Showing posts with label C. बैटरी. Show all posts
Showing posts with label C. बैटरी. Show all posts

सुर्य की रोशनी से पावरबैंक की चार्जिंग - नया पावरबैंक | New power bank who charge from sunlight









सूरज की रोशनी से चार्ज होगा यह पावरबैंक

पावरबैंक तकनिकी में जहा रोज नए नए आविष्कार हो रहे है. वही छोटी छोटी चीजो को लेकर भी नयी नयी तकनिकी लायी जा रही है. 

ऐसे में हाल ही में दिल्ली बेस्ड कंपनी UIMI टेक्नोलॉजीज़ ने ने एक ऐसा पावर बैंक लांच किया है, जो सूरज की रोशनी से चार्ज होगा. 

UIMI टेक्नोलॉजीज़ द्वारा भारत में 6000 एमएएच का UIMI U3 पावरबैंक लाया गया है. जिसे आप पावर सॉकेट के अलावा सौर-ऊर्जा द्वारा भी चार्ज कर सकोगे. 



इसकी कीमत 799 रुपए बताई गई है. इसके बारे में मिली जानकारी में पता चला है कि कंपनी द्वारा इसे 'मेक इन इंडिया' प्रोजेक्ट के तहत लाया गया है. 

वही यह कंपनी का पहला पावर बैंक है. जिसे जल्दी ही बिक्री के लिए ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर उपलब्ध करवाया जायेगा. 

यह वाटर और डस्ट प्रूफ होने के साथ इसमें 2.4 वॉट का एलईडी पैनल भी दिया गया है.

News track e paper 

स्मार्टफ़ोन बैटरी लाइफ कैसे बढाए बैटरी कैसे बचाए? How to seve mobile / smartphone / android phone Bettery in Hindi



बैटरी 

बैटरी कैसे बचाऐ, चार्जिंग नहीं रहता, मोबाइल बैटरी चार्ज प्रोबलम, बैटरी चार्ज जल्दी खत्म हो जाता है, 

स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ाने का तरीका. मोबाइल स्मार्टफ़ोन की बैटरी का सबसे बड़ा दुश्मन मोबाइल में मौजूद एप्स होते हैं । कभी कभी ताकतवर बैटरीयां भी इन ऐप्स से हार जाती हैं ।

* ऐप्स को नियंत्रित करने का अच्छा तरीका एप्स सेटिंग में जाकर कम जरूरी ऐप्स को बंद कर दे ताकि बेकग्राउंड में ये न चले ।

अधिकतर स्मार्टफोन यूजर्स के लिए फोन की बैटरी लाइफ काफी मायने रखती है।

हालांकि स्मार्टफोन की बैटरी कितने चलेगी यह निर्भर करता है फोन के फीचर्स और बिल्ट क्वालिटी पर, मगर आपके फोन में चल रही ऐप्स का भी इसपर असर पड़ता है। जानिए कौन सी हैं वो ऐप्स जो जमकर चूसती हैं आपके फोन की बैटरी।


अगर आप फोन की बैटरी लाइफ को बूस्ट करना चाहते हैं तो इन ऐप्स को फोन में कभी नहीं रखना चाहिए-

Battery saver: बैटरी सेवर या रैम क्लिनर ऐप्स ऐसी हैं जो लगातार बैकग्राउंड में चलती रहती हैं। अगर आप फोन को ना भी यूज करें तब भी ये फोन की बैटरी का इस्तेमाल करती रहती हैं।


Social Apps: फेसबुक सबसे पॉपुलर ऐप्स में से एक है, मगर यह फोन का लगातार इस्तेमाल भी करती है। फेसबुक बैकग्राउंड में रन करती रहती है क्योंकि इसे नोटिफिकेशन भेजने होते हैं। फेसबुक ही नहीं, मैसेंजर ऐप भी इसी तरह काम करती है।

Anti-virus apps: एंटी वायरस ऐप भी बैटरी सेवर ऐप की तरह बैकग्राउंड में चलती रहती है। यह फोन का वायरस स्कैन करने के लिए लगातार चलती रहती है।


Photo-editing apps : अगर आपको तस्वीरें क्लिक करके उन्हें एडिट करने की आदत है तो साथ में एक पोर्टेबल चार्जर भी रखा करें. अधिकतर फोटो एडिटिंग ऐप काफी हैवी होती हैं और इन्हें यूज करने के लिए ज्यादा प्रोसेसिंग पावर लगती है।
बैटरी इस्तेमाल करने के मामले में Adobe Lightroom, Photoshop Express और Pixlr Express जैसी ऐप एक समान हैं।

Gaming apps:
कुछ गेमिंग ऐप्स काफी हैवी होती हैं। 3D एनिमेशन का मजा देने वाले Asphalt, Injustic और Modern Combat जैसे गेम बैटरी भी काफी लेते हैं।
इतना ही नहीं इस मामले में हाल ही में लोकप्रिय हुआ गेम Pokemon Go भी पीछे नहीं है।

अब फटाफट चार्ज होगी आपके मोबाइल की बैटरी

स्मार्टफोन यूजर्स अक्सर बात को
लेकर परेशान रहते हैं कि उनके फोन की
बैटरी बहुत जल्दी खत्म हो
जाती है। हालांकि ये बहुत नॉर्मल प्रॉब्लम है,
जिससे अधिकतर फोन यूजर्स परेशान रहते हैं। फोन के
मल्टी टास्किंग होने के चलते इनका यूज
मल्टी पर्पज होता है। इसके चलते फोन में
इंटरनेट ऑन रखना पड़ता है। ऐसे में फोन की
बैटरी 24 घंटे तक नहीं चल
पाती, लेकिन अब इससे परेशान होने
की जरूरत नहीं है।
हाल ही में बीजिंग में एक
ऐसी बैटरी तैयार की
गई है, जिसमें बैटरी तैयार करने वाले लोगों का दावा
है कि इस बैटरी की सहायता से
आप सिर्फ 6 मिनट में फोन चार्ज कर सकते हैं।
वहीं दूसरी ओर एक ब्रिटिश
कंपनी ने दावा किया है कि उन्होंने हाइड्रोजन
की बैटरी बनाई है, जो स्मार्टफोन्स
को 7 दिन तक लंबा बैकअप देने में सक्षम है। इस
बैटरी में टाइटेनियम डाइऑक्साइड को
एल्यूमिनियम के चारों तरफ लगाया है, जो बैटरी
के निगेटिव इलेक्ट्रोड की तरह काम करेगा।
साथ ही, कंपनी की
मानें तो इसमें मौजूदा लिथियम बैटरी
की तुलना में चार गुना ज्यादा
कैपेसिटी होगी। इस रिसर्च को
एल्यूमिनियम में पुरानी लिथियम
बैटरी को रखकर किया गया है, जिसके बाद ये
नतीजे सामने आए कि एल्यूमिनियम एक हाई
कैपेसिटी का मैटेरियल है, लेकिन ये चार्जिंग और
डिस्चार्जिंग के साथ सिकुड़ता है।