Showing posts with label B. Internet. Show all posts
Showing posts with label B. Internet. Show all posts

Type of search engine सर्च इंजिन एवं प्रकार वेब पेज सर्च इंजिन के नाम गुगल सर्च खोज सर्च याहू सर्च आस्क सर्च बींग सर्च

सर्च इंजन एक विशेष प्रोग्राम होते है, जो वेब तथा अन्य सूचना वेबसाईट विडीयो ढुढते है।
ये एक की वर्ड द्वारा उस की से सम्बन्धित पेजो को विशाल बक्से (होस्टर ) से ढुंढ कर लाते है।
अगर आपने जिस वर्ड की से सर्च कर रहे है वह पहले से आप या अन्य द्वारा  इंजन से जोडा नही गया है तो वह किसी पेज को खोज नही पाता है।
कई सर्च इंजन कई भाषाओ को स्पोर्ट नही करते है।
सबसे बडा सर्च इंजन
गुगल सर्च है।
सर्च इंजन कई प्रकार के होते है।
जेसे मात्र विडियो खोजने वाला युटब जहा ऊपर हम अपने विडियो खोजने कोई शब्द डालते मूवी नाम लिखते है।
इसी प्रकार कई न्युज वेबो के भी अपने सर्च इंजन होते है।
लगभग हर वेब मे सर्च इंजन होते है।
ये नीजि कहलाते है।
कुछ सर्च इंजन के बारे मे
गुगल सर्च
इस पर हम हर प्रकार कि वेब ढुंढ सकते है ये
विशाल मात्रा मे वेबो को सगृहित करने वाला सर्च इंजन है
इसीलिए इस पर ज्यादा लोग वेब विडियो सर्च करते है।
यहा वेब न्यूज विडियो भु-भाग ढुंढ सकते है
नई सुविधा के तहत खोया हुआ फोन ढुंढने मे भी यह मदद करता है।
याहू सर्च
यह गुगल के बाद दुसरा बडा सर्च इंजन है।
यहा न्युज वेब चित्र मौसम इत्यादि ढुंढ सकते है।
आस्क सर्च
रेडिफ सर्च
बींग सर्च
मेटा सर्च इंजिन
ये किसी विशेष विषय से सम्बन्धीत होते है
हिन्दुस्तान नेट
www.hindustan.net
www.indiabook.com
विशेष सर्च इंजिन
पर्यावरण पर सर्च - www.eco-web.com
फैशन - infomat.com
दवा - www.medsite.com

इंटरनेट का इतिहास व कार्य

इंटरनेट का आरम्भ सन् 1969 से हुआ। जब अमेरिका ने एक परियोजना के लिए राशि प्रदान कि जिससे
एडवांसड रिचर्स प्रोजेक्ट एजेंसी नेटवर्क नामक राष्ट्रीय कम्पयूटर को विकसित किया गया।
इंटरनेट एक विशाल नेटवर्क है जो विश्व के छोटे- छोटे अनेक नेटवर्को को एक साथ जोडता है।
1991 में स्वटजरलैंड में सेंटर फाॅर युरोपियन न्यूक्लियर रिसर्च
मे पहली बार वेब को पेश किया गया था। वेब से पहले, इंटरनेट मे केवल टेक्स्ट का उपयोग होता था - किसी प्रकार के ग्रफिक्स, एनीममेशन, आवाज, या वीडियो का नही।
वेब ने इससे इन सभी विशेषताओ को भी शामिल किया। इसने इंटरनेट पर उपल्ब्ध संसाधनो के लिए एक मल्टीमिडिया इंटरफेस प्रदान किया।
इन प्रारम्भिक शोधों कीं शुरुआत होने के फलस्वरुप इंटरनेट तथा वेब इक्कीसवीं सदी के सबसे अधिक शक्तीशाली ओजार या संसाधन बन चुके है।
इंटरनेट तथा वेब दोनों समान नही है। वास्तव मे इंटरनेट नेटवर्क होता है। यह विभिन्न कम्पयूटरो के बीच सूचनाओ का आदान-प्रधान के लिए तारों केबल्स, सैटेलाईट, तथा नियमो को जोडकर बनाया गया नेटवर्क है।
इस नेटवर्क से जुडे रहने को आॅनलाईन कहते है। इंटरनेट प्रत्येक भाग मे लाखो कम्पयूटर तथा संसाधनो को जोडता है।
वेब इंटरनेट पर उपल्बध संसाधनो के लिए मल्टीमीडिया इंटरफेस हैं। अरबो लोग प्रत्येक दिन इन (वेब और इंटरनेट) का उपयोग करते है।
कार्य-
संसार का माध्यम- ई-मेल , चेट, फाईल आदान प्रदान, फोटो आॅडियो, चलचित्र इत्यादि।
आॅनलाईन खरिददारी
मनोरंजन
शिक्षा
और भी नए नए कार्यो मे उपयोग मे लाए जा रहे है ये।

इन्टरनेट internat kya he

इन्टरनेट
इन्टरनेट शब्द को अगर दो भागो मे बाँट दिया जाये तो इंटरनेशनल + नेटवर्क दो शब्द बनते हैं, और दोनों शब्दों का मतलब निकाला जाये तो इसका अर्थ आता हैं अन्तर्राष्ट्रीय जाल अर्थात ऐसा जाल जिसमे सम्पूर्ण संसार शामिल हो.
इंटरनेट दुनिया भर में सार्वजनिक रूप से सुलभ कंप्यूटर के सुपर नेटवर्क है. इंटरनेट नेटवर्क  मे हजारों की  संख्या मे पूरी दुनिया के कंप्यूटर जुड़े हुए हैं|
इंटरनेट का सफर, १९७० के दशक में, विंट सर्फ (Vint Cerf) और बाब काहन् (Bob Kanh) ने शुरू किया गया। उन्होनें एक ऐसे तरीके का आविष्कार किया, जिसके द्वारा कंप्यूटर पर किसी सूचना को छोटे-छोटे पैकेट में तोड़ा जा सकता था और दूसरे कम्प्यूटर में इस प्रकार से भेजा जा सकता था कि वे पैकेट दूसरे कम्प्यूटर पर पहुंच कर पुनः उस सूचना कि प्रतिलिपी बना सकें – अथार्त कंप्यूटरों के बीच संवाद करने का तरीका निकाला। इस तरीके को ट्रांसमिशन कंट्रोल प्रोटोकॉल {Transmission Control Protocol (TCP)} कहा गया।
सूचना का इस तरह से आदान प्रदान करना तब भी दुहराया जा सकता है जब किसी भी नेटवर्क में दो से अधिक कंप्यूटर हों। क्योंकि किसी भी नेटवर्क में हर कम्प्यूटर का खास पता होता है। इस पते को इण्टरनेट प्रोटोकॉल पता {Internet Protocol (I.P.) address} कहा जाता है। इण्टरनेट प्रोटोकॉल (I.P.) पता वास्तव में कुछ नम्बर होते हैं जो एक दूसरे से एक बिंदु के द्वारा अलग-अलग किए गए हैं।
सूचना को जब छोटे-छोटे पैकेटों में तोड़ कर दूसरे कम्प्यूटर में भेजा जाता है तो यह पैकेट एक तरह से एक चिट्ठी होती है जिसमें भेजने वाले कम्प्यूटर का पता और पाने वाले कम्प्यूटर का पता लिखा होता है। जब वह पैकेट किसी भी नेटवर्क कम्प्यूटर के पास पहुंचता है तो कम्प्यूटर देखता है कि वह पैकेट उसके लिए भेजा गया है या नहीं। यदि वह पैकेट उसके लिए नहीं भेजा गया है तो वह उसे आगे उस दिशा में बढ़ा देता है जिस दिशा में वह कंप्यूटर है जिसके लिये वह पैकेट भेजा गया है। इस तरह से पैकेट को एक जगह से दूसरी जगह भेजने को इण्टरनेट प्रोटोकॉल {Internet Protocol (I.P.)} कहा जाता है।
अक्सर कार्यालयों के सारे कम्प्यूटर आपस में एक दूसरे से जुड़े रहते हैं और वे एक दूसरे से संवाद कर सकते हैं। इसको Local Area Network (LAN) लैन कहते हैं। लैन में जुड़ा कोई कंप्यूटर या कोई अकेला कंप्यूटर, दूसरे कंप्यूटरों के साथ टेलीफोन लाइन या सेटेलाइट से जुड़ा रहता है। अर्थात, दुनिया भर के कम्प्यूटर एक दूसरे से जुड़े हैं। इण्टरनेट, दुनिया भर के कम्प्यूटर का ऎसा नेटवर्क है जो एक दूसरे से संवाद कर सकता है।