क्रेडिट और डेबिट कार्ड इस्तेमाल करते वक्त रखिए ये सावधानियां
आॅनलाईन मनी हमारे ज्ञान और एक्सपर्ट के अभाव में असुरक्षित हो जाती है ।
इससे समय की बचत और झंझट की कमी रहती है लेकिन इसमें सोच और दिमाग की अधिक खपत होती हैं तथा सदैव अलर्ट रहना पड़ता है ।
यहां कुछ सावधानियां बताई जा रही है ।
- कभी भी अपने कार्ड का CVV नंबर शेयर न करें।
CVV नबंर बेहद खास नबंर होता है, Card Verification Value के बिना आप कोई भी ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर पाएंगे।
यह कार्ड पर तीन अंको में पाए जाते हैं ।
- ऑनलाइन शॉपिंग के पेमेंट के दौरान आपसे कार्ड की डिटेल सेव करने के बारे में पूछा जाता है, गलती से भी कभी अपने कार्ड की डिटेल सेव न करें।
अगर आप कार्ड की डिटेल सेव करते हैं तो हैकर्स आसानी से इसकी डिटेल हासिल कर लेते है और आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं।
- ऑनलाइन पेमेंट के दौरान हमेशा OTP ऑप्शन का इस्तेमाल करें, ऐसा करना काफी सेफ होता है।
कभी भी अपने कार्ड की डिटेल किसी के साथ शेयर न करें।
- अगर आप ऑफिस में कार्ड पेमेंट या ऑनलाइन पेमेंट कर रहे हैं तो CVV और पिनकोड का इस्तेमाल किसी के सामने न करें।
- ऑनलाइन पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं तो हमेशा अपने अकाउंट को पासवर्ट से प्रोटेक्ट रखें।
पासवर्ट हमेशा थोड़ा हट कर रखे। पासवर्ट में स्पेशल केरेक्टर रखना सेफ माना जाता है।