Showing posts with label 1. न्यू बाइक कार लांच न्यूज. Show all posts
Showing posts with label 1. न्यू बाइक कार लांच न्यूज. Show all posts

Amazing Yamaha scooter X-max launched in European countries यामाहा का नया जबरदस्त का स्कूटर


Know what is facilities, price and new of yamaha xmax scooter

यामाहा एक्स मैक्स स्कूटर 



जापानी टू व्हीलर कंपनी यामाहा ने स्कूटर सेगमेंट में अपना एक नया प्रोडक्ट मार्केट में उतारा है। यामाहा ने 125सीसी स्कूटर को X-Max को लॉन्च कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल इस स्कूटर को यूरोपियन मार्केट में पेश किया गया है।

न्यू Amazing scooter launched in European countries

फिलहाल भारतीय ग्राहको को इसके लिए इंतजार करना पडेंगा

कंपनी इस स्कूटर को चार कलर (Sonic Grey, Blazing Grey, Phantom Blue और Radical Red) वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है।

वहीं  बात करें यामाहा के इस नए स्कूटर के फीचर्स की तो एक्स मैक्स स्कूटर को ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम के साथ पेश किया गया है।

इस स्कूटर में एक खास तरह का सेंसर दिया गया है जो कि पिछले पहिए की स्पीड का ध्यान रखता है। इसमें 15 इंच के व्हील लगाए गए है जो टेलिस्कोपिक सस्पेंशन से लैस हैं।

इससे राइड स्टैबिलिटी और कंट्रोल बेहतर रहता है। इसका आकर्षक लुक भी इसे अपने सेगमेंट में सबसे अलग खड़ा करता है।

Yamaha X-Max स्कूटर की सीट के नीचे दो हेल्मेट रखने जितना स्पेस है।

वहीं स्कूटर में सेंट्रल एलईडी डिस्प्ले है, जो कि ड्यूल एलईडी हेडलाइट्स और टेल लाइट्स से लैस है।

इंजन और पॉवर स्पेसिफिकेशन को देखें तो इस स्कूटर में 124सीसी लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है।

इस इंजन के साथ यह 8,750 आरपीएम पर 14बीएचपी की अधिकतम पॉवर और 6,500 आरपीएम पर 12 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करने में सक्षम है।

बहुत जल्द लांच हो रही हैं 4 दमदार बाइक्स Just launching ho rahi he ye damdar bikes

2017 में बहुत जल्द लांच हो रही हैं दमदार बाइक्स
स्टाईलिश लुक और दमदार राइडिंग से लबरेज ।

देखिए कौनसी बाइक हैं वह 

1 2017 ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल 765

इस बाइक में 765 cc का इंजन लगा हुआ है जिसे 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है. इसका इंजन 111 बीएचपी का पावर और 71 Nm का टॉर्क देती है. इस बाइक में एबीएस, स्विचेबल ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम, मल्टीपल राइडिंग मोड़ और एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स होंगे. 2017 ट्रायम्फ 765 की अनुमानित कीमत 9 लाख के आसपास बताई जा रही है.

2 डुकाटी मल्टीस्ट्राडा 950

डुकाटी की इस बाइक में 950 cc का इंजन लगा हुआ है. ये बाइक भारत में 14 जून को लांच होने जा रही है. इस बाइक में ट्विन सिलिंडर टेस्टास्ट्रेट इंजन लगा हुआ है जिसे 6 स्पीड ट्रांसमिशन से लैस किया गया है. ये इंजन 113 बीएचपी का पावर और 96 Nm का टॉर्क देगा. इस बाइक की अनुमानित कीमत 9 लाख 50 हजार बताई जा रही है.

3 डुकाटी मॉन्स्टर 797

डुकाटी की इस बेहतरीन बाइक में 803 cc इंजन लगा हुआ है. इसमें ट्विन सिलिंडर इंजन लगा होगा जिसे 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया जायेगा. ये इंजन 75 बीएचपी का पावर और 69 Nm का टॉर्क देगा. इस बाइक की अनुमानित कीमत 7.82 लाख बताई जा रही है.

4 बेनेली टारनेडो 302 R

इस बाइक में 300 cc का इंजन लगा हुआ है जो 6 गियरबॉक्स से लैस है कम्पनी ने इस बाइक की बुकिंग भी शुरू कर दी है. इसे 25000 हजार रूपये में भी बुक भी किया जा सकता है. बेलेनि टारनेडो 302 में लगा इंजन 37 बीएचपी का पावर और 27 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है. इस बाइक की अनुमानित कीमत 3 लाख के आसपास बताई जा रही है.