जाने क्यों और कब से मनाया जाता है महिला दिवस 👪👪


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

जाने महिला दिवस क्यों और से मनाया जाता है महत्वपूर्ण घटनाएं। 

प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया जाता है।
सर्वप्रथम वर्ष 1909 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया था। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 1977 में इसे आधिकारिक मान्यता प्रदान की गई।

👉विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के उद्देश्य से इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।

👉28 फरवरी, 1909 को संयुक्त राज्य अमेरिका में पहला राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने इस दिन को न्यूयॉर्क में वर्ष 1908 की कपड़ा श्रमिकों की हड़ताल के सम्मान में नामित किया, जहाँ महिलाओं ने कामकाजी परिस्थितियों के खिलाफ विरोध किया था।

👉अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 का विषय— ''Invest in women: Accelerate progress'' है। 

👉दुनिया कई संकटों का सामना कर रही है, जिसमें भू-राजनीतिक संघर्षों से लेकर गरीबी के बढ़ते स्तर और जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभाव शामिल हैं। 

इन चुनौतियों का समाधान केवल महिलाओं को सशक्त बनाने वाले समाधानों से ही किया जा सकता है।

महिलाओं में निवेश करके, हम बदलाव ला सकते हैं और सभी के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और अधिक समान दुनिया की ओर बदलाव को गति दे सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Please use only post related comment. Thnak you