Showing posts with label H. प्रतियोगिता परीक्षा तैयारी टिप्पस. Show all posts
Showing posts with label H. प्रतियोगिता परीक्षा तैयारी टिप्पस. Show all posts

प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए बेस्ट ऐप्स Top best train apps for exam contesting success in Hindi

परीक्षा तैयारी टिप्स 

प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए बेस्ट ऐप्स
Top best train apps for exam contesting success in Hindi 
आज के स्मार्ट समय में अधिकांश छात्रों के पास स्मार्टफोन होता है।
अब ऐसे में जब आपके पास स्मार्टफोन है, तो क्यों नहीं उसका स्मार्ट इस्तेमाल किया जाए। गेम्स और सोशल नेटवर्किंग साइट के एपि्लकेशन तो डाउनलोड करते ही हैं, अब प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपलब्ध इन एपि्लकेशन को गूगल प्ले स्टोर या एंड्रायड मार्केट से फ्री में डाउनलोड करें और अपने पॉकेट में अपने कॅरियर की तैयारी रखें।

कम्पीटीटिव मंत्रा
कम्पीटीटिव मंत्रा नाम के इस एपि्लकेशन में कंप्यूटर अवेयरनेस, करंट अफेयर्स, भूगोल, इतिहास, राजनीति शास्त्र, विज्ञान, अंग्रेजी से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में सिलसिलेवार तरीके से बताया गया है। इसके अलावा इस एपि्लकेशन पर इन सभी विषयों से संबंधित क्वेश्चन बैंक और प्रैक्टिस सेट भी दिया गया है।
ये सभी जानकारियां खासकर यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी), स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशन, एसएससी, आईबीपीएस, सेंट्रल गवर्मेंट जॉब, राज्य स्तरीय नियुक्तियों के लिए होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

ऑनलाइन जीके एग्जाम ऐप
एसएससी, आईबीपीएस व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए डिजाइन किए गए इस
एपि्लकेशन में करंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा नियमित अभ्यास के लिए कई मॉक टेस्ट सीरीज दी गई हैं, जिनमें एप्टीट्यूड मॉक टेस्ट पेपर, इंग्लिश मॉक टेस्ट पेपर, पॉलिटिकल साइंस मॉक टेस्ट, करंट अफेयर्स मॉक टेस्ट पेपर आदि दिए गए हैं। इन मॉक टेस्ट को ऑनलाइन हल कर विद्यार्थी अपनी तैयारी के स्तर का पता लगा सकते हैं। इसमें सभी जानकारियां हिन्दी और अंग्रेजी भाषाओं में दी गई हैं।

लॉजिकल रीजनिंग इन हिन्दी
प्रतियोगी परीक्षा में कठिन माने जाने वाली तर्कशक्ति यानी लॉजिकल रीजनिंग को यह एप काफी आसान बना रहा है। इस ऐप में लॉजिकल रीजनिंग से संबंधित सभी जानकारियों को काफी सरल तरीके से बताया गया है, जिसे कोई औसत दर्जे का छात्र भी आासनी से समझ सकता है।

रीजनिंग टि्रक्स फॉर एसएससी
रीजनिंग का सारा दारोमदार ट्रिक पर ही टिका होता है और ट्रिक को काफी सरल व ट्रिकी तरीके से समझाया
गया है इस ऐप में। इसमें कोडिंग-डिकोडिंग, ब्लड रिलेशन, डायरेक्शन सेंस, सिटिंग अरेंजमेंट, वेन डायग्राम, सिलोलिज्म, डाटा सफीशिएंसी, क्लॉक टाइम कॉन्सेप्ट, इनपुट-आउटपुट, डिसिजन मेकिंग जैसे सभी महत्वपूर्ण रीजनिंग सेक्शन के ट्रिक दिए गए हैं जो कम समय में आसानी से प्रश्नों को हल करने में मददगार साबित हो रहा है। इसके अलावा इस ऐप में डे बाई डे ट्रिक भी दिया गया है।

प्रैक्टिस इंग्लिश ग्रामर ऐप
इस ऐप में इंग्लिश ग्रामर के सभी टॉपिक को प्रतियोगी परीक्षा को ध्यान में रखकर दिया गया है। इसमें ग्रामर से संबंधित हजारों सवाल दिए गए हैं। प्रैक्टिस के लिए कई
प्रैक्टिस सेट, 750 से ज्यादा फ्लैश कार्ड और 100 से ज्यादा मेमोरी शार्प करने वाले गेम्स भी हैं। ये सभी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए मेमोरी कैप्सूल का काम करेगी।

मैथ्स टिप्स एंड ट्रिक्स ऐप
गणित के प्रश्नों को हल करने में सारा खेल ट्रिक का होता है। अगर ट्रिक पता है तो सवाल झट से सॉल्व हो जाते हैं। इसमें गणित के सभी टॉपिक के सवालों को सॉल्व करने के आसान ट्रिक बताए गए हैं, जिसके इस्तेमाल से आप आसानी से सवाल हल कर सकते हैं।

इंडिया जनरल नॉलेज
प्रतियोगी परीक्षाओं में सबसे महत्वपूर्ण सेक्शन माने जाने वाले भारतीय सामान्य ज्ञान से संबंधित सवालों की कठिनाइयों को आसान करता है यह एपि्लकेशन। इसमें भारत के इतिहास, भूगोल, विज्ञान, संविधान और सामान्य ज्ञान से संबंधित अन्य भागों के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। इसके अलावा सामान्य ज्ञान से संबंधित ढेर सारे महत्वपूर्ण प्रश्नों के क्वेश्चन बैंक भी हैं।

परीक्षा में मैथ्स की तैयारी के लिए एक्सपर्टस के खास टिप्स Exam Tips

Exam Tips How to succee

इंजीनियरिंग की परीक्षा में मैथ्स की तैयारी के लिए एक्सपर्टस के खास टिप्स Exam Tips

इंजीनियर बनने का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स इन दिनों इंजीनियरिंग एग्जाम से संबंधित तैयारी करने में व्यस्त है। स्टूडेट्स परेशान हैं कि सही तरीके से तैयारी कैसे की जाए?
इतने सारे विषयों को कैसे पढ़ा जाए।
एग्जाम में अच्छा स्कोर कैसे किया जाए जिससे एक अच्छे संस्थान मे एडमिशन मिल सके। इंजीनियरिंग एग्जाम की तैयारी करने वाले ज्यादातर स्टूडेट्स के लिए मैथ्स सबसे चैलेंजिग विषय होता है।
इसके जटिल सावलों को हल करने के लिए दिन-रात मेहनत करनी पड़ती है। फिर भी सही सफलता नहीं मिल पाती। हम आप को मैथ्स की तैयारी के लिए एक्सपर्टस के दिए गए कुछ खास टिप्स बता रहे हैं।
1- पिछले वर्षों में पूछे गए कम से कम पांच वर्षों के प्रश्न पत्रों को अवश्य हल करें। इससे प्रश्न पत्र को हल करने में लगने वाले समय के पूर्वानुमान के साथ साथ उचित ढंग से लिखने का भी अभ्यास होगा।
2- सिलेबस में दिए गए मूल तत्वों को रटने के बजाय समझने की कोशिश करें। पर्याप्त जानकारी और तैयारी के साथ मैथ्स को मनोरंजक सब्जेक्ट के रूप में देखें। ठीक उसी तरह जैसे आप अपनी किसी अन्य समस्या का समाधान करते हैं।
3- प्रश्न-पत्रों का अभ्यास करते हुए याद रखें कि उन प्रश्नों को निर्धारित समयअवधि में ही निपटाएं। इससे आपको याद रहेगा कि मैथ्स से जुड़े आपके कौन से पक्ष मजबूत हैं और किन्हें दोहराने की जरूरत अधिक है। कठिन सवालों का प्रयास अलग समयावधि में करें न कि पंक्तिबद्ध मिश्रित तरीके से।
4- सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को एक साथ ही हल करने का प्रयास करें। प्रश्नों में आवश्यकतानुसार आरेख बनाएं।
5- परीक्षार्थी केवल उत्तीर्ण होने के लक्ष्य को लेकर चलें, यह सफलता सुनिश्चित मानकर अधिक अंक प्राप्त करने की चेष्टा करें।
6- अपने विषय शिक्षक का सहयोग लेकर परीक्षा के अनुसार महत्वपूर्ण प्रश्नों को निकाल उनका अभ्यास कर लें। 7- स्वयं परीक्षा के पैटर्न को समझें और महत्वपूर्ण प्रश्नों को जानें।
8- प्रश्न पूरा लिखने के बाद उसे एक बार पुन: पढ़ लें ताकि गलती को सुधारा जा सके।

परीक्षा की तैयारी बेस्ट तरिके से कैसे करे Top best 7 Exams train tips in hindi

परीक्षा तैयारी
प्रथम डिवीजन पाने के लिए व
परीक्षा की तैयारी बेस्ट तरिके से कैसे करे
Top best 7 Exams train tips in hindi

1.
सुबह पांच से सात बजे तक का समय रिवीजन का सबसे बेहतर समय है। इस समय दिमाग विश्राम करने के बाद फुल चार्ज होता है और ऐसे में किया गया रिवीजन लंबे समय तक याद रहता  है। लगातार दो घंटे से ज्यादा न पढ़ें, इससे दिमाग की क्षमता पर असर पड़ता है।


2.
परीक्षा से पहले दही शक्कर औऱ तुलसी के पत्ते खाएं। यह अंधविश्वास नहीं बल्कि वैज्ञानिक है। दही शक्कर खाने से नींद नहीं आती और शरीर जागरुक रहता है। उसी प्रकार तुलसी के पत्ते नींद भगाते हैं और शरीर में ऑक्सीजन का लेवल ठीक रखते हैं।


3.
कई छात्र केवल उसी विषय को ज्यादा तवज्जो देते हैं जिसमें वो कमजोर होते हैं। ऐसा करना कुछ हद तक तो जायज है लेकिन परीक्षा के समय सभी विषयों पर बराबर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए टाइम टेबल बनाए और अफने फेवरेट विषय को भी बराबर की जगह दें।


4.
परीक्षाओं के दौरान हर छात्र को नींद नहीं आती लेकिन जरूरी है कि आप पांच से छह घंटे जरूर नींद लें। इन दिनों पांच घंटे की नींद भी पर्याप्त रहेगी क्योंकि रिवीजन में दिमाग व्यस्त रहता है तो ज्यादा नींद नहीं आती।


5.
रट्टा मारना किसी भी पढ़ाई का हल नहीं है। आप जोर जोर से पढ़ने के बाद भी इस विषय को भूल जाएंगे। इसका अच्छा तरीका ये है कि कुछ भी याद करें तो उसे लिखें जरूर। लिख लिख कर याद करने से आपके लिखने की क्षमता बढ़ेगी जो परीक्षा के समय भी बेहद काम आएगी।


6.
आमतौर पर ऐसा होता है कि पढ़ने तो बैठते हैं लेकिन ध्यान भटक जाता है। ऐसे में रोज 10 मिनट का मेडीटेशन करें। अगर पूजा पाठ करते हैं तो कुछ देर आंख बंद करके सोचे और ऊं का उच्चारण करें। सुबह सुबह वॉक पर जरूर जाएं और खाना खाने के बाद भी कुछ देर जरूर टहलें।


7.
कुछ छात्र परीक्षा हॉल के बाहर भी किताब लेकर याद करते दिखते हैं। ऐसा बिलकुल न करें। ऐसा करने से आपके दिमाग में पहले ये याद चीजों का संतुलन बिगड़ जाएगा और आप केवल वही लिख पाएंगे जो आपने एग्जाम हॉल के बाहर पढ़ लिया था।